कटिहार तेरा तुझको अर्पण के तत्वाधान में मां शबरी सेवा समिति व लव कुश सेना की ओर से मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थ स्थल की स्थापना बाघमारा व हसवर मनिहारी में बनना प्रस्तावित हैं. नौ एकड़ जमीन उपलब्ध हो गयी है. रविवार को एक बैठक की गयी. अध्यक्षता संस्थापक राजेश गुरनानी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मां जानकी धाम मंदिर के लिए दिए भूमि भूमिदाता जय कुमार सिंह उपस्थित रहे. सर्व प्रथम सभी ने पहले उनके इस नेक पुण्यदान को लेकर उनका जोरदार अभिनंदन शॉल एवं माला पहना कर किया. उन्होंने निस्वार्थ भाव से नौ एकड़ भूमि दान में दिया है. सम्मानित करने वालों में जमीयत मल, आचार्य विद्या सागर शास्त्री, डॉ भोला प्रसाद गुप्ता डॉ अशोक राय, अनिकेत सिंह, सुबोध साह, कन्हैयालाल, विश्वकर्मा, चंद्रभूषण ठाकुर, दीपक प्रसाद, विशुन देव प्रसाद, शिव चौधरी आदि ने किया. मां शबरी सेवा समिति की जिलाध्यक्ष के पद पर अमृता अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनीषा महतो का मनोनयन किया गया. जिसे हर्षा गुरनानी ने माला व शॉल पहनाकर अभिनंदन किया. लव कुश सेना के जिलाध्यक्ष के पद पर कन्हैयालाल विश्वकर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध साह का मनोनयन किया. संस्थापक राजेश गुरनानी ने कहा, 27 जून को मंदिर में श्रीराम जानकी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा केन्द्र एवं राज्य के प्रमुख नेताओं, धाम तथा अखाड़ा से जुड़े संतों की गरिमापूर्ण उपस्थिति में की जायेगी. मंदिर के नाम पर भूमि दान करने वाले जय कुमार सिंह युगों युगों तक लोगो के दिलों में रहेंगे. तारा कुमारी, अभय साह, महेन्द्र प्रसाद मंडल, वरुण गुरनानी, मीना देवी, चंपा देवी, जितनी देवी, सुदिन मंडल, लक्ष्मण शर्मा, भारती सिंह, अंबिका गुरनानी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
