जमीनी विवाद में हुई हिंसक झड़प का आरोपित गिरफ्तार

जमीनी विवाद में हुई हिंसक झड़प का आरोपित गिरफ्तार

कटिहार सालमारी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.इस संदर्भ में सालमारी थाना अध्यक्ष जुली कुमारी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी. जिसे लेकर वादी किशोर कुमार साह ने राजेंद्र साह एवं प्रवीन कुमार ने लिखित शिकायत दी थी. उक्त आवेदक के आधार पर दोनों आरोपी को प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए थाना कांड संख्या 89/26 के तहत कांड दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध छापेमारी कर राजेंद्र साह को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >