सुबह 9 बजे ईद की पढ़ी जायेगी नमाज कटिहार ईद की नमाज को लेकर ललियाही ईदगाह सहित सभी ईदगाह सज धज कर तैयार हो गया है. सामूहिक रूप से ईदगाह में सोमवार को ईद की नमाज अदा की जायेगी. ईदगाह कमेटी ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. सोमवार को ईद का पर्व मनाया जायेगा. ललियाही बड़ी ईदगाह तथा रामपाड़ा ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जायेगी. ईदगाह को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया है. ईदगाह का रंग रोगन कर पूरे ईदगाह को बेहतरीन रूप से सजाया. ईद पर्व की नमाज को लेकर हजारों की संख्या में नमाजी एक साथ नमाज अदा करेंगे. कमेटी की ओर से कब्रिस्तान पहुंचने के लिए कई अप्रोच सड़क भी तैयार किए गए हैं. लोगों को ईदगाह पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. ईदगाह के अंदर ईदगाह के बाहर भी नमाज पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है. बड़ी ईदगाह ललियाही में छोटे-मोटे मेले का भी आयोजन होता है. जहां ईद का नमाज अदा करने के बाद छोटे-छोटे बच्चे मेले का भी भरपूर आनंद लेते है. ललियाही ईदगाह के सचिव मिस्टर ने बताया कि सोमवार को ईद मनाया जायेगा. सुबह 9:00 बजे ललियाही ईदगाह में नमाज अदा की जायेगी. मौलाना मुफ्ती शहरेआर साहब नमाज अदा करायेंगे. सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है. हजारों की संख्या में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जायेगी. नमाज अदा करने के बाद सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देंगे. रविवार को ईदगाह की तैयारी का अंतिम तैयारी का जायजा लेने के लिए नगर निगम के मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमेयर मजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार भी पहुंचे और साफ सफाई का जायजा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
