हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज बाजार जगरनाथपुर पंचायत भवन समीप स्कूटी की टक्कर से एक मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी मजदूर को लोगों ने इलाज के लिए हसनगंज अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां घायल मजदूर का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर स्कूटी चालक फरार हो गया. कोठीटोला निवासी सूरज कुमार ने बताया कि उक्त मजदूर किसी काम से पंचायत भवन आया था. प्रांगण में लगे चापाकल में हाथ पैर धोकर बाहर आ रहा था कि इतने में एक तेज रफ्तार की स्कूटी ने टक्कर मार दिया. उक्त मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गया. स्कूटी चालक फरार हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को इलाज के लिए हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त मजदूर बाजार में एक समोसे मिठाई की दुकान में काम करता है जो कि किसी काम से पंचायत भवन आया हुआ था. पंचायत भवन से वापस जाने के क्रम में एक तेज रफ्तार की स्कूटी टक्कर मार फरार हो गया. मौके पर लोगों ने स्थानीय प्रशासन से तेज रफ्तार की वाहन पर कंट्रोल करने की मांग की है, ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सके और घटना दुर्घटना से बचा जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
