कदवा कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश के स्थानांतरण पश्चात कदवा थाना में इंस्पेक्टर कुंदन कुमार को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है. नवनियुक्त थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आमलोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. थाना आने वाले हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जायेगी. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. थाना क्षेत्र में चोरी, मारपीट, भूमि विवाद, शराब तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. रात्रि गश्ती बढ़ाने, लंबित मामलों के निष्पादन तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने पर भी जोर दिया जायेगा.
कदवा के नये थानाध्यक्ष बनाये गये कुंदन कुमार
कदवा के नये थानाध्यक्ष बनाये गये कुंदन कुमार
