कोढ़ा पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त के घर से 5 लाख रुपये बरामद

Korha Police Action: कटिहार के कोढ़ा में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित आरोपी के घर से छिनतई के 5 लाख रुपये बरामद किए गए. आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

कटिहार के कोढ़ा से अमीर सोहेल की रिपोर्ट:

Korha Police Action: बिहार एसटीएफ और कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त के घर से छिनतई की 5 लाख रुपये की राशि बरामद की है. हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

वांछित अभियुक्त के घर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 28 जून 2026 को पतरघट थाना कांड संख्या 123/26 के सिलसिले में की गई. कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी आरोपी राम कुमार यादव के घर पर छापेमारी के दौरान छिनतई की पूरी 5 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई.

हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया. उसकी तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

बैंक से निकासी के बाद हुई थी छिनतई

पुलिस के मुताबिक, 25 जून 2026 को सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र निवासी हरेन्द्र यादव ने मधेपुरा स्थित एक्सिस बैंक से 5 लाख रुपये नकद निकाले थे. घर लौटने के दौरान पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया गांव के समीप ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुपये से भरा बैग और जरूरी कागजात छीन लिए थे.

घटना के बाद पतरघट थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी.

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई विवेक विक्रम सहित बिहार एसटीएफ एवं जिला पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान शामिल रहे.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें: कटिहार में सुबह की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >