कोलासी पुलिस ने 4.98 लाख नकद किया बरामद

कोलासी पुलिस ने 4.98 लाख नकद किया बरामद

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के कोलासी क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने के बीच कोलासी पुलिस, सीएपीएफ व एसएसपी 69 की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन से कुल 4.98,500 रुपये की नकद राशि बरामद की है. यह कार्रवाई कोढ़ा गेडाबारी सड़क मार्ग के कोलासी के समीप की गयी.आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी रकम के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होती है. कोलासी पुलिस प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान उक्त वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गयी. कार्रवाई में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोढ़ा अमोद कुमार सिंह, बीएसएफ अधिकारी संजय ठाकुर एवं उनके दलबल का विशेष सहयोग रहा. पुलिस ने बरामद राशि को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >