कोलासी पुलिस व बीएसएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

कोलासी पुलिस व बीएसएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

कोढ़ा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है. चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से कोढ़ा में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. कोलासी कैंप के सामने रविवार की सुबह से ही कोलासी पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया. बाइक, चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की. पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों, मादक पदार्थों, अवैध रूप से ले जाए जा रहे नगद रुपए व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >