चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर कोढ़ा थानाध्यक्ष सम्मानित

चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर कोढ़ा थानाध्यक्ष सम्मानित

कोढ़ा कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए एसपी शिखर चौधरी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्हें चुनावी अवधि के दौरान निष्ठा, समर्पण और त्वरित कार्रवाई के साथ विधि-व्यवस्था को मजबूती प्रदान की. जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया. चुनाव अवधि के दौरान जिले में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार भी थे. जिन पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है. कई वीवीआईपी/वीआईपी कार्यक्रम भी आयोजित हुए. इन सभी अवसरों पर कोढ़ा थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सुजीत कुमार की भूमिका बेहद सराहनीय रही. उनकी कुशल निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग के कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >