संध्या गश्ती में कोढ़ा पुलिस ने पांच शराबी पकड़ा

संध्या गश्ती में कोढ़ा पुलिस ने पांच शराबी पकड़ा

– गेड़ाबाड़ी चौक पर हंगामा कर रहे लोगों को दबोचा ब्रेथ एनालाइज़र व मेडिकल जांच में पुष्टि कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया. सभी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 37 के तहत कोढ़ा थाना कांड संख्या 53/26, में दर्ज किया गया है. जांच एएसआई रविन्द्र राय को सौंपी गयी. कोढ़ा थाना में पदस्थापित सअनि धर्मेन्द्र चौधरी 20 फरवरी की शाम करीब 5:10 बजे सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्ती व विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर निकले थे. गश्ती में शाम लगभग 7:30 बजे गेड़ाबाड़ी चौक पर पांच व्यक्ति सड़क पर नशे की हालत में हो-हल्ला व हंगामा करते दिखे. पुलिस वाहन को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे. जवानों की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान उदय कुमार झा, बिरेन्द्र पोद्दार, संजय ऋषि, पप्पू मंडल एवं गणेश सहनी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान सभी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. सभी को कोढ़ा थाना लाकर ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच की गयी. बाद में सभी आरोपितों को चिकित्सीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा ले जाया. डॉक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >