कोढ़ा विधायक ने सीएम से मिल क्षेत्र के विकास पर की चर्चा

कोढ़ा विधायक ने सीएम से मिल क्षेत्र के विकास पर की चर्चा

कोढ़ा कोढ विधायक कविता पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी. विधायक ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. राज्य में सुशासन व जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी. मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेशवासियों के हित में बेहतर निर्णय लेने की उम्मीद जतायी. कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. विधायक कविता पासवान ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी विधायक कविता पासवान का आभार व्यक्त करते हुए कोढ़ा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >