शादी का झांसा देकर लड़की भगाया, झारखंड से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर लड़की भगाया, झारखंड से गिरफ्तार

– झारखंड से लड़की को किया गया बरामद आजमनगर थाना कांड संख्या 125/25 के आरोपित चंदन कुमार पासवान को झारखंड से गिरफ्तार कर आजमनगर थाना लाया गया. नाबालिग लड़की को भी झारखंड के लालगंज इलाके से बरामद कर आजमनगर लाया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त चंदन कुमार पासवान जो झारखंड राज्य के लालगंज इलाके का रहने वाला था. आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर आजमनगर थाना लाया है. झारखंड के लालगंज निवासी चंदन कुमार पासवान आजमनगर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था. लालगंज इलाके में लगातार छापामारी के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर आजमनगर थाना लाया गया. नाबालिग लड़की की भी बरामदगी हो चुकी है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >