– जिला शांति समिति की बैठक में आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की अपील कटिहार विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने कहा कि जिलान्तर्गत हर पर्व, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अच्छे से मनाये जाने की परम्परा रही है. उसके मद्देनजर इस होली के त्योहार को जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस होली के त्योहार को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायेंगे. ऐसी उम्मीद है. डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि होली के अवसर पर रंग, गुलाल, कीचड़ आदि से खेलने का परम्परागत रही है. इस त्योहार के अवसर पर किसी को भी अभद्र एवं अश्लील तरीके से होली खेलने की इजाजत नहीं दी जायेगी. साथ ही जिले में किसी भी प्रकार के राजनीतिक व सांस्कतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है. इसके लिए किसी को भी लाईसेंस नहीं दिया गया है और डीजे इत्यादि ध्वनि यंत्र की बजाने की अनुमति नहीं है. इसको लेकर स्थानीय डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर निर्देशित करें. जिला के सभी संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक रूप से निगारनी रखें. सभी अनुमंडल स्तर पर सुसंगत धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें. डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्याक्ष को अपने क्षेत्रान्तर्गत चौकीदार, दफादार को सूचना संग्रह करने के एक्टिव करने, संवेदनशील स्थलों पर आयोजित होनेवाली होलिका दहन कार्यक्रम पर रोक लगाने, पूर्व चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने, अपने क्षेत्र के असामाजिक व शरारती तत्वों, सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर पैनी नजर रखने और अफवाह फैलाने वाले को व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाह या भ्रामक खबरों का जांचोपरांत खंडन करने, किसी भी प्रकार के गुप्त सूचना प्राप्त होने पर यथाशीध्र कर्रवाई करने, उक्त मामले में दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कर्रवाई करने को निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि होली पर्व के अवसर पर सतर्कता बरतने के लिए सरकार से जो भी गाईडलाइन व सुझाव प्राप्त हुआ है. उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें. होली को लेकर पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहें: एसपी बैठक में एसपी ने कहा कि अभी मुस्लिम वर्ग विशेष पर्व पवित्र माह रमजान चल रहा है. जिसमें रमजान के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग संध्या इफ्तार करते हैं और रात्रि में तराबी की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जातें है. मस्जिद जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों, रास्ते अथवा चौक-चौराहे पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त होलिका दहन कार्यक्रम में भीड़ भाड़ रहने की संभावना है. इस दौरान भीड़ भाड़ रहने के कारण असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जब तक सभी स्थानों में होलिका दहन कार्यक्रम समाप्त न हो जाय. अपने स्थानों में मुस्तैंदी तैनात रहेंगे. सभी बड़े थानों में क्विक रेस्पॉन्स टीम को भी मुस्तैद रहते हुए गश्ती करेंगे. त्योहार में चंदा लेना एवं नशा करना आदि भी कुछ लोगों द्वारा किया जाता है. इसलिए आप सभी इसके रोकथाम के लिए नियमित रूप से जांच प्रारम्भ् कर दें. साथ ही कुछ जगहों पर युवकों व हुड़डदंगई के द्वारा सड़क में लहरिया कट मोटरसाईकिल चलाते है. वैसे युवको को पकड़ कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करें. होलिका दहन के समय किसी भी तरह के घटना घटित न हो. इसके लिए असामाजिक व शरारती तत्वों पर निगरानी रखें।. संवेदनशील स्थल चिन्हित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर आलोक चंद्र चौधरी ने डीएम व को अवगत कराया कि इस वर्ष दिनांक 13-03-2025 की रात्रि में होलिका दहन तथा दिनांक 14 व 15 मार्च को होली का त्योहार मनाये जाने की सूचना है. साथ ही वर्तमान समय में मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह चल रहा है. इसके आलोक में जिला के विभिन्न संवेदनशील एव अति संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है साथ ही सभी प्रखंडो में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी है तथा विधि व्यावस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दिया जायेगा साथ ही पूर्व में चिन्हित असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
