Katihar पश्चिम बंगाल में आज चुनाव, कटिहार की सीमा सील, पुलिस अलर्ट

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड में है.

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट KATIHAR NEWS :

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड में हैं. बताते चले की पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की मतदान आज शुरू हो गई है. दूसरे चरण के मतदान को लेकर पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर बीती रात से ही, जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट कर दिया गया है. सीमावर्ती इलाकों के बारसोई अनुमंडल के बारसोई थाना क्षेत्र, आबादपुर बलरामपुर, तेलता, सुधानी, कचना कटिहार सरदार अनुमंडल के प्राणपुर थाना रोशना थाना, मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद थाना पुलिस को अलर्ट कर वहां पुलिस की गतिविधि तेज कर सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को सील कर दिया गया है. सीमा से सटे प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात है. हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है. वाहनों के कागजात, डिक्की, और संदिग्ध सामान की सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके.

नकदी व हथियार पर रखी जा रही विशेष नजर

पुलिस द्वारा विशेष रूप से नकदी, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए तकनीकी निगरानी का भी सहारा लिया जा रहा है. वहीं, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी पहचान का सत्यापन किया जा रहा है.सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. दिन के साथ-साथ रात में भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहनों और मालवाहक गाड़ियों की विशेष जांच की जा रही है. इसके अलावा, नदी मार्ग और कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, ताकि कोई भी व्यक्ति इन रास्तों का इस्तेमाल कर अवैध गतिविधियों को अंजाम न दे सके. पश्चिम बंगाल में चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके. चुनाव को प्रभावित करने को लेकर असामाजिक तत्व बिहार के कटिहार बॉर्डर का इस्तेमाल न कर सके या फिर पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्व मतदान में खलल उत्पन्न कर कटिहार(बिहार) की सीमा का रुख न कर सके. एसपी ने बताया कि संध्या 6:00 तक सीमा सील रहेगा. बंगाल की ओर से आवागमन करने वाले सभी लोगों तथा उसके समानों की तलाशी ली जा रही है. मोटरसाइकिल से लेकर ट्रक की तलाशी ली जा रही है. सभी संदिग्ध पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >