राज किशोर चौरसिया, कटिहार.
Katihar Weather Today: कटिहार वासियों के लिए शुक्रवार का मौसम राहत भरा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को आंशिक रूप से सुहाना मौसम बना रहेगा. सुबह से लेकर शाम तक धूप और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
31 डिग्री पर रहेगा दिन का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कटिहार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह 7 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 10 बजे तक पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोपहर 12 बजे के बाद भी तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा. यह सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री कम है.
धूप-छांव के बीच चलेगी पुरवाई हवा
दिनभर मौसम में हल्की नरमी बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवाई हवा चलेगी, जिससे गर्मी का असर कम महसूस होगा. वातावरण में करीब 72 प्रतिशत नमी बनी रहेगी, जिससे मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा रहेगा.
अगले कुछ दिनों में फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं रविवार और सोमवार को 36 डिग्री तथा मंगलवार तक पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. ऐसे में शुक्रवार का मौसम बाहर के जरूरी काम निपटाने के लिए बेहतर माना जा रहा है.
किसानों के लिए राहत भरा मौसम
मौसम सुहाना रहने से किसानों को भी राहत मिली है. मक्का की कटाई और धान की नर्सरी तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि खेतों में काम करने वाले लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गयी है.
Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा
