सीमांचल के लिए रेल सुविधाओं की मांग तेज, सांसद तारिक अनवर ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

सांसद ने अपने पत्र में कटिहार-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस, कटिहार-रांची सीधी रेल सेवा, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, इंटरसिटी सेवा, ईएमयू सेवा के विस्तार के साथ-साथ जिले में आरओबी और आरयूबी परियोजनाओं की स्थिति पर भी ध्यान आकर्षित किया है.

कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सांसद तारिक अनवर ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को विस्तृत पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने कटिहार रेल मंडल के आधुनिकीकरण, नई रेल लाइनों के निर्माण और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सेवाओं की मांग उठाई है.

सांसद ने अपने पत्र में कटिहार-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस, कटिहार-रांची सीधी रेल सेवा, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, इंटरसिटी सेवा, ईएमयू सेवा के विस्तार के साथ-साथ जिले में आरओबी और आरयूबी परियोजनाओं की स्थिति पर भी ध्यान आकर्षित किया है.

उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल संपर्क के लिए यह कदम आवश्यक है.

नई रेल लाइन की मांग

पत्र में कटिहार-मनिहारी-तेजनारायणपुर सेक्शन को भालुका रोड होते हुए मालदा टाउन तक विस्तारित करने की मांग की गई है. इससे लाखों लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनें

सांसद ने कटिहार से चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम के लिए सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भी मांग की है. उनका कहना है कि नियमित ट्रेन सेवाओं से छात्रों, मरीजों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

बाईपास लाइन और न्यू स्टेशन का प्रस्ताव

पत्र में कटिहार जंक्शन के पास नया टोला से मनिया स्टेशन तक बाईपास लाइन बनाने और मनिया को न्यू कटिहार स्टेशन के रूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया गया है, जिससे ट्रेनों के परिचालन में सुविधा होगी और भीड़ कम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >