कटिहार. समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में कटिहार के नया टोला निवासी अरुण कुमार चौधरी को उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है. राजस्थान के जोधपुर में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित बैठक में देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए सक्षम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में संगठन के आगामी कार्यों और दिव्यांगजनों के लिए संचालित सेवा गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
आलोक कुमार के सान्निध्य में हुई राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार के विशेष सान्निध्य में आयोजित हुई. इसमें सक्षम के विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजना और दिव्यांगजनों के लिए सेवा कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया.
वर्तमान कोषाध्यक्ष से बने उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष
बैठक के दौरान कटिहार निवासी और सक्षम के वर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी को उत्तर बिहार प्रांत का नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गयी. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और शुभेच्छुओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.
विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
अरुण कुमार चौधरी को उत्तर बिहार प्रांत का अध्यक्ष बनाए जाने पर सक्षम के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं में हर्ष है. पुपरी, सीतामढ़ी के निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार, सिवान के वर्तमान सचिव सूर्य ज्योति कुमार वर्मा, सीतामढ़ी के प्रांत सचिव अजय कुमार तिवारी, कटिहार के नगर अध्यक्ष पंकेज जायसवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा जायसवाल सर्व समाज कटिहार के सेमापुर मंडल सचिव अनंत जायसवाल तथा ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार समेत अन्य लोगों ने भी अरुण कुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.
दिव्यांगजनों के लिए सेवा गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में दिव्यांगजनों के लिए सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गयी. नई जिम्मेदारी के साथ अरुण कुमार चौधरी के नेतृत्व में उत्तर बिहार प्रांत में सक्षम की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जतायी जा रही है.
