मुहर्रम पर कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी आज बंद, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Katihar Sadar Hospital OPD: मुहर्रम के कारण शुक्रवार को कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी बंद रहेगी. हालांकि इमरजेंसी, प्रसव, पैथोलॉजी, एक्स-रे और भर्ती मरीजों की सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी. जानें डॉक्टरों की ड्यूटी और अस्पताल की पूरी व्यवस्था.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

Katihar Sadar Hospital OPD: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल कटिहार की नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवा को 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित रखने का निर्णय लिया है. अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी.

अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि सामान्य दिनों में शुक्रवार को मेडिसिन, डेंटल, ईएनटी और गायनो विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी निर्धारित थी. मेडिसिन विभाग में डॉ. सानंद प्रेम, डेंटल में डॉ. ए.के. सिंह, ईएनटी में डॉ. विपिन कुमार तथा गायनो विभाग में डॉ. रश्मि वीर और डॉ. तरन्नुम हिना मरीजों को परामर्श देने वाले थे. ओपीडी का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तथा शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन मुहर्रम के कारण शुक्रवार की ओपीडी सेवा स्थगित कर दी गई है.

आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी सामान्य

अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती मरीजों का उपचार, प्रसव सेवा, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं पूर्व की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी. जरूरत पड़ने पर मरीज 102 या 108 एम्बुलेंस सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं.

इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती

त्योहार के दिन इमरजेंसी सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है.

  • सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक : डॉ. विपिन कुमार
  • दोपहर 2.00 बजे से रात 9.00 बजे तक : डॉ. सानंद प्रेम
  • रात 9.00 बजे से शनिवार सुबह 8.00 बजे तक : डॉ. उदयन कुमार

गंभीर स्थिति में मरीज सीधे अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में पहुंचकर उपचार प्राप्त कर सकते हैं.

शनिवार से सामान्य होगी ओपीडी

उपाधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, बुखार, दुर्घटना, चोट या प्रसव संबंधी समस्या होने पर बिना घबराए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा का लाभ लें. उन्होंने बताया कि शनिवार से सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा पूर्व की तरह नियमित रूप से संचालित होगी.

कटिहार की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >