कटिहार : सदर अस्पताल कटिहार में बुधवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से डॉक्टरों के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचने की अपील की है, ताकि उन्हें अनावश्यक इंतजार न करना पड़े.
चार विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज
बुधवार को ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा.
- मेडिसिन: डॉ. एके देव.
- डेंटल: डॉ. एके सिंह.
- ईएनटी: डॉ. विपिन कुमार.
- गायनी: डॉ. प्रीति बरखा.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
इमरजेंसी वार्ड में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. एसपी विनकर, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. दीपक कुमार और रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. उदयन कुमार इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
लैब और एक्स-रे सेवा भी रहेगी चालू
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ओपीडी समय में लैब और एक्स-रे सेवा उपलब्ध रहेगी. मरीजों को आधार कार्ड और पुराना पर्चा साथ लाने की सलाह दी गयी है. अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के साथ पीने के पानी और ओआरएस की व्यवस्था भी की गयी है. किसी भी परेशानी की स्थिति में 24 घंटे हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है.
