Katihar Sadar Hospital OPD: कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट.अगर आप मंगलवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार जाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है. मरीज तय समय पर अस्पताल पहुंचकर संबंधित विभाग में डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं. अस्पताल में सामान्य ओपीडी सेवा के साथ 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर देंगे सेवा
सदर अस्पताल कटिहार में मंगलवार को मेडिसिन विभाग में डॉ. एसपी विनकर मरीजों का इलाज करेंगे. डेंटल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. एके सिंह संभालेंगे, जबकि ईएनटी विभाग में डॉ. विपिन कुमार मरीजों को देखेंगे.
महिला मरीजों के लिए गायनो विभाग में डॉ. अभिरुचि मनु ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज समय पर पहुंचकर पर्ची कटवा लें ताकि उन्हें बिना परेशानी इलाज मिल सके.
सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा
अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इसके बाद शाम की पाली में ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. मरीज पर्ची काउंटर से पर्ची कटाकर संबंधित विभाग में डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं.
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में पहले से जारी रोस्टर मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है.
इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय
कटिहार सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी. इसके लिए डॉक्टरों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है.
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विपिन कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. आशीष प्रकाश की ड्यूटी रहेगी. वहीं रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. दिगम्बर मरीजों की देखभाल करेंगे.
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से की अपील
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे ओपीडी के निर्धारित समय का लाभ उठाएं और समय पर अस्पताल पहुंचें. गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सुविधा लगातार सक्रिय रहेगी ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके.
Also Read: समधन पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, पुलिस को दिया अल्टिमेटम, कहा- नहीं तो करेंगे आंदोलन
