कटिहार प्रक्षेत्रीय इकाई पूर्णिया विवि व डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव के नेतृत्व में डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार व पीयू के कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार को अलग-अलग ज्ञापन देकर 20 मई को होने वाले सामूहिक अवकाश पर जाने व कुलपति के समक्ष विवि मुख्यालय में व्यापक व प्रभावी प्रदर्शन को लेकर अवगत कराया है. डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने बताया कि सामूहिक अवकाश पर रहकर प्रभावी प्रदर्शन बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के जारी आदेश के पालन को लेकर कॉलेज इकाई संघ सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी 20 मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. उन्होंने बताया कि माह जून में महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा बिहार के समस्त प्रक्षेत्रों का व्यापक दौरा किया जायेगा. आंदोलन की तैयारियों को सुढृढ किया जा सके तथा उसकी सफलता सुनिश्चित हो. प्रक्षेत्रवार तिथि की घोषणा बाद में किया जायेगा. पूर्णिया विवि के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष डीएस कॉलेज के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने बताया कि जुलाई माह में बिहार विधानमंडल के समक्ष विशाल धरना आयोजित किया गया है. जिसमें राज्यभर से कर्मचारी सक्रिय सहभागिता करेंगे. तिथि की सूचना बाद में दिये जाने की बात कही. साथ ही माह अगस्त में वृहद परिषद की बैठक आयोजित कर आंदोलन को और तीव्र रूप प्रदान करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की तिथि की औपचारिक घोषणा की जायेगी. इस अवसर पर अमर प्रताप सिंह, अनिल यादव, बीएल महतो, आनंद कुमार, प्रकाश सिंह, विकास कुमार, दिनेश चौधरी समेत अन्य कॉलेज के कर्मचारी मौजूद थे.
सामूहिक अवकाश को लेकर डीएस कॉलेज प्राचार्य व कुलसचिव पूर्णिया को सौंपा ज्ञापन
सामूहिक अवकाश को लेकर डीएस कॉलेज प्राचार्य व कुलसचिव पूर्णिया को सौंपा ज्ञापन
