कटिहार: एसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इंस्पेक्टर सहित 29 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

कटिहार में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसपी ने 29 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है, जिसमें निरीक्षक और अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. सभी को 48 घंटे के भीतर नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी.

कटिहार. जिले में पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर एसपी की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के तहत विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में दो वर्ष की अवधि पूरी कर चुके कुल 29 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें एक पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं. स्थानांतरण के साथ ही पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं.

48 घंटे के भीतर देना होगा कांडों का प्रभार

एसपी परिचय कुमार ने स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी 48 घंटे के अंदर अपने पास लंबित सभी कांडों का प्रभार संबंधित पदाधिकारी को सौंपेंगे. इसके बाद नव प्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान देकर इसकी अनुपालन रिपोर्ट समर्पित करनी होगी.

पुलिस निरीक्षक समेत इन पदाधिकारियों का हुआ तबादला

पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार महतो को पुलिस केंद्र से प्रभारी सामान्य शाखा, पुलिस कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. वहीं पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार को प्रभारी सामान्य शाखा, पुलिस कार्यालय से नगर थाना में अपर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार को नगर थाना के अपर थाना अध्यक्ष पद से अमदाबाद थाना में अपर थाना अध्यक्ष बनाया गया है. चांदनी कुमारी को सहायक थाना से पोठिया थाना, नंदन कुमार सिंह को कोढ़ा थाना से नगर थाना, पूजा कुमारी को फलका थाना से बलरामपुर थाना तथा मृत्युंजय कुमार सिंह को बरारी थाना से फलका थाना स्थानांतरित किया गया है.

थाना और पुलिस केंद्र के बीच कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण

पुलिस अवर निरीक्षक अमरेश कुमार को सेमापुर के अपर थाना अध्यक्ष पद से पुलिस केंद्र कटिहार भेजा गया है. भार्गव कुमारी को कुरसेला थाना से बलिया बेलौन थाना, विजय कुमार राम को अमदाबाद थाना से कुरसेला थाना तथा सिद्धार्थ को बारसोई थाना से सहायक थाना भेजा गया है. रिचा कुमारी को कदवा थाना से नगर थाना, सिंपी भारती को बलिया बेलौन थाना से कचना थाना और पूनम कुमारी को कचना थाना से एएचटीयू शाखा में पदस्थापित किया गया है. दिनेश कुमार सिंह को महिला थाना से मुफस्सिल थाना तथा ज्योति कुमारी को पुलिस केंद्र से एएचटीयू शाखा कटिहार भेजा गया है. कुंदन पटेल को पुलिस केंद्र से सेमापुर में अपर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

साइबर थाना और एएचटीयू शाखा में भी नई तैनाती

गौरव कुमार को रोशना थाना से साइबर थाना भेजा गया है. ओम प्रकाश महतो को पुलिस केंद्र से एएचटीयू शाखा में पदस्थापित किया गया है. डोली कुमारी को एएचटीयू शाखा से मद्य निषेध शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है. अरविंद कुमार राय को डंडखोरा थाना से सहायक थाना तथा अमन कुमार को रौतारा थाना से साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है.

प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नीतिका चौरसिया को नगर थाना से डीएस कॉलेज ओपी भेजा गया है. प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक बिंदु कुमारी को कोढ़ा थाना से सहायक थाना तथा प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक मनीषा कुमारी को बारसोई थाना से सालमारी थाना स्थानांतरित किया गया है.

सहायक अवर निरीक्षकों का भी हुआ तबादला

सहायक अवर निरीक्षक परमानंद पासवान को डीएस कॉलेज ओपी से नगर थाना, ललन कुमार को सहायक थाना से महिला थाना, वरुण कुमार को बलिया बेलौन थाना से बारसोई थाना तथा गौतम कुमार पांडे को सहायक थाना से रौतारा थाना भेजा गया है.

नई जगह योगदान के साथ सौंपनी होगी अनुपालन रिपोर्ट

स्थानांतरण आदेश के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने पुराने कार्यस्थल का प्रभार सौंपकर नई जगह योगदान करना होगा. इसके बाद अनुपालन प्रतिवेदन के माध्यम से एसपी कार्यालय को इसकी जानकारी देनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >