खबर का असर, सोहरागाछी का टूटा डायवर्सन 24 घंटे में दुरुस्त, फिर शुरू हुआ आवाजाही

कटिहार जिले में सोहरागाछी के पास टूटा डायवर्सन 24 घंटे के भीतर ठीक कर दिया गया है, जिससे सड़क पर यातायात सुचारू हो गया है. स्थानीय लोगों को राहत मिली है, लेकिन वे स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं.

Katihar News: कटिहार जिले के बलिया बेलौन क्षेत्र में सोहरागाछी कुरूम से सालमारी होते हुए गायघट्टा पीडब्ल्यूडी सड़क पर स्थित डायवर्सन के टूटने से उत्पन्न संकट का समाधान अब हो गया है. सोहरागाछी के पास टूटे डायवर्सन को 24 घंटे के भीतर ठीक कर दिया गया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर दोबारा आवागमन शुरू हो गया.

बुधवार को पुल के अभाव में बना अस्थायी डायवर्सन अचानक टूट गया था. इसके कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और छोटे-बड़े वाहनों के साथ ग्रामीणों की आवाजाही भी रुक गई थी.

प्रभात खबर की खबर के बाद विभाग ने दिखाई तत्परता

डायवर्सन टूटने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आया. गुरुवार तक मजदूरों की मदद से डायवर्सन की मरम्मत कर उसे फिर से चालू कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से किया गया, जिससे छोटे वाहनों, दोपहिया चालकों और पैदल आने-जाने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली. पिछले 24 घंटे के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था.

ग्रामीणों को मिली राहत, लेकिन स्थायी समाधान की मांग

डायवर्सन दुरुस्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है. असली जरूरत पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की है, ताकि हर बरसात में उत्पन्न होने वाली समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सके.

स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. डायवर्सन टूटने से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी होती है.

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा

Katihar News: हर साल बरसात में बनती है यही स्थिति

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में लगातार देरी और संवेदक की लापरवाही के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में यही समस्या सामने आती है. डायवर्सन टूटते ही पूरा संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है और कई गांवों के लोगों की आवाजाही बाधित हो जाती है.

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसकी नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने.

फिलहाल डायवर्सन के दुरुस्त होने से क्षेत्र में सामान्य यातायात बहाल हो गया है, लेकिन ग्रामीण अब स्थायी पुल निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >