कटिहार नगर निगम को 46 करोड़ की राशि का मिला सौगात

कटिहार नगर निगम को 46 करोड़ की राशि का मिला सौगात

– सात नगर निकाय 2665 लाख से अधिक की राशि का किया शिलान्यास – नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री ने किया रिमोर्ट से उदघाटन व शिलान्यास कटिहार कटिहार नगर निगम को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करीब 46 करोड़ की राशि का सौगात मिला है. गुरुवार को कटिहार नगर निगम पहुंचे नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने रिमोर्ट से उद्घाटन व शिलान्यास किया. इस मौके पर नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमेयर मंजूर खान, पूर्व मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, सातों नगर निकाय के मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद मौजूद थे. सात नगर निकाय एवं कटिहार नगर निगम को मिलाकर 99 योजनाओं का उद्घाटन किया. जबकि 104 योजनाओं का शिलान्यास करीब 2665 लाख से अधिक राशि का किया. बरारी मुख्य पार्षद बबीता कश्यप, मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, कुरसेला मुख्य पार्षद लवली देवी, कोढ़ा मुख्य पार्षद धीरज सिंह समेत अन्य नगर निकाय के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >