मुहर्रम की तैयारी अंतिम चरण में, 62 इमामबाड़ों की सफाई पूरी, 40 स्थानों पर CCTV से होगी निगरानी

Katihar Muharram Preparation:कटिहार में मुहर्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. नगर निगम ने 62 इमामबाड़ों की सफाई पूरी कर ली है. जुलूस मार्गों पर 40 स्थानों पर CCTV कैमरे और जेनरेटर की व्यवस्था की गई है.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

Katihar Muharram Preparation: मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों और निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार शहर के विभिन्न इलाकों में साफ-सफाई, निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

नगर निगम की ओर से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों, इमामबाड़ों तथा मुहर्रम जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

62 इमामबाड़ों में युद्धस्तर पर सफाई

सफाई निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी ने बताया कि मुहर्रम को लेकर शहर के 62 इमामबाड़ों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. कई वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है.

उन्होंने बताया कि सभी इमामबाड़ों के आसपास नगर निगम की ओर से मिट्टी गिराई गई है तथा आसपास के वार्डों से अतिरिक्त कर्मियों को लगाकर सफाई कार्य को गति दी जा रही है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था को भी नियमित बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी

नगर निगम और जिला प्रशासन ने मुहर्रम जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. जिन रास्तों से अखाड़ा और ताजिया जुलूस गुजरेंगे, वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है.

सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके.

बिजली गुल होने पर भी चालू रहेंगे कैमरे

नगर निगम आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि लगभग 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कैमरों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए 40 जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी कैमरे लगातार चालू रहेंगे और निगरानी व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी. सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था नगर निगम और पुलिस प्रशासन दोनों स्तरों पर की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके.

शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क

प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नगर निगम और जिला प्रशासन लगातार विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो.

अधिकारियों ने नागरिकों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

कटिहार की खबरों को पढ़ने के लिये क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >