दलन चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग, बुलाकर किशोर को मारी गोली, आरोपी फरार

कटिहार के दलन चौक पर पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर को गोली मार दी गई। गोली कमर में लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कटिहार. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन चौक पर पुराने रंजिश को लेकर एक किशोर को गोली मारने की घटना सामने आयी है. गोली किशोर की कमर में लगी, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी परिचय कुमार और सदर एसडीपीओ-1 विशाल आनंद पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसपी ने थानाध्यक्ष को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया.

दलन चौक पर बुलाकर पिस्टल से फायर करने का आरोप

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत कदेपुरा निवासी आर्यन कुमार ने बताया कि वह दलन से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अंशु अपने एक दोस्त के साथ दलन चौक पर पहुंचा. आर्यन के अनुसार अंशु ने आवाज देकर उसे अपने पास बुलाया और पिस्टल निकालकर फायर कर दिया.

आर्यन ने बताया कि गोली उसकी कमर में लगी. गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया. घटना के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया.

सड़क पर घायल पड़ा देख लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

गोली चलने की घटना के बाद घायल आर्यन सड़क पर पड़ा था. स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके पर घटना की जानकारी ली और इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल से भी घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

एसपी ने छापेमारी कर गिरफ्तारी का दिया निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी परिचय कुमार और सदर एसडीपीओ-1 विशाल आनंद पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली. एसपी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

पुराने विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पुराने रंजिश की बात सामने आ रही है. हालांकि, गोली चलाने की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >