गेड़ाबाड़ी बाजार में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कटिहार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गेड़ाबाड़ी में जोरदार स्वागत किया. युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

कटिहार, कोढ़ा. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के कटिहार आगमन पर मंगलवार को कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष के गेड़ाबाड़ी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

स्वागत कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, भाजपा महामंत्री रमन झा, भाजपा नेता अमित कुमार, रवि चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

युवाओं को संगठन की मजबूती में बताया महत्वपूर्ण

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया.

आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की. नेताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर गेड़ाबाड़ी बाजार में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >