KATIHAR: बारसोई में 22.830 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब बरामद की. शराब मिलते ही पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.


कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

कटिहार के बारसोई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 22.830 लीटर देशी और विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर बारसोई थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयचंद गुमटी रघुनाथपुर के पास वाहन जांच अभियान चलाया.

जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब बरामद की. शराब मिलते ही पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान विशाल मंडल (पिता स्वर्गीय छोटू मंडल, निवासी छोटी रघुनाथपुर) और विजय राय (पिता स्वर्गीय नकुल राय, निवासी बारसोई थाना क्षेत्र, जिला कटिहार) के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. साथ ही बरामद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >