कटिहार विस चुनाव 2025, जिले के सात विधानसभा के 2542 मतदान केंद्र पर 2079464 मतदाता डालेंगे वोट

कटिहार विस चुनाव 2025, जिले के सात विधानसभा के 2542 मतदान केंद्र पर 2079464 मतदाता डालेंगे वोट

– विधानसभा चुनाव आज: लोकतंत्र के महापर्व में अब मतदाताओं की है बारी, आओ चलें पहले मतदान करें कटिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के लिए 2542 मतदान केंद्र पर वोट डाला जायेगा. इन मतदान केंद्रों पर कुल 2079464 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 1093818 पुरुष मतदाता है. 995615 महिला मतदाता की संख्या है. थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 31 है. इस चुनाव में जिले के सातों सीट से कुल 87 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है. चुनावी दंगल इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत मंगलवार को ईवीएम में कैद हो जायेगी. जिन उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. उनमें कटिहार विधानसभा क्षेत्र से 11, कदवा से 16, बलरामपुर से 18, प्राणपुर से 13, मनिहारी से 07, बरारी से 14 एवं कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से 08 प्रत्याशी शामिल है. इस बीच जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने का दावा किया है. निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी की व्यवस्था किये जाने का दावा किया गया है. नदी में पेट्रोलिंग की जायेगी. राज्य एवं जिला से संबंधित सीमाओं को सील कर दिया गया है. कई स्थानों पर चेक पोस्ट बनाया गया है. इन स्थानों पर बेरिकेडिंग कर लगातार जांच पड़ताल की जा रही है. संदिग्ध व्यक्तियों पर खास नजर रखी जा रही है. पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बिहार सैन्य पुलिस के जवानों को भी संवेदनशील बूथों पर तैनात किया है. राज्य पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवानों को भी मतदान केंद्रों पर लगाया गया है, चुनाव आयोग की ओर से तैनात अधिकारी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी लगातार मॉनिटरिंग व गस्ती करने का निर्देश दिया गया है. पहचान पत्र के रूप में इन दस्तावेज का करें उपयोग मतदान के लिये अगर आपके पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं है तो निर्वाचन आयोग ने अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के आधार पर मतदान करने की व्यवस्था दी है. पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य एवं केंद्र सरकार के कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी कार्यालय द्वारा निर्गत पहचान पत्र के आधार पर भी वोट डाल सकते है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, डाकघर द्वारा जारी की गयी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, सक्षम पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा के तहत निर्गत फोटोयुक्त जॉब कार्ड, फोटोयुक्त संपत्ति दस्तावेज, स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निर्गत स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज आदि को भी वैकल्पिक दस्तावेज के तहत आयोग ने वोट डालने के लिये मान्यता दी है. प्रभात अपील: पहले मतदान करें, फिर अन्य काम पर जायें प्रशासन की ओर से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारी की गयी है. प्रत्याशियों ने भी अपने अपने लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार किया. अब मतदाताओं की बारी है. मंगलवार को कटिहार जिले के सात विधान सभा क्षेत्र यथा कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी व कोढ़ा के लिए मतदान होना है. प्रभात खबर का ऐसा मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मत देने का अधिकार महत्वपूर्ण है. अपने वोट के जरिये ही बेहतर सरकार बना सकते है तथा अपने क्षेत्र एवं राज्य का समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकते है. पिछले कई दिनों तक सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं से वोट देने की अपील की है. अब मतदाताओं की बारी है कि मंगलवार की सवेरे सबसे पहले मतदान करें. उसके बाद ही कोई अन्य काम करें. जिले के मतदाताओं के ऊपर निर्भर है कि अधिक से अधिक मतदान करके कटिहार का नाम राज्य व देश के पैमाने पर ऊपर लाएं. मतदान एक संवैधानिक अधिकार है. वोट के जरिए ही अपनी ताकत का एहसास इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में करा सकते है. पिछले कई चुनाव में कटिहार जिला मतदान के मामले में नंबर वन पर रहा है. इस बारे में ऐसा मतदान करें कि कटिहार जिला पूरे बिहार में अव्वल नंबर पर आये. इसलिए वोट के लिए मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचे. साथ ही दूसरे मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करें. सवेरे 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगी. मतदान को उत्सव के रूप में मनाएं तथा अपनी सक्रिय भागीदारी दें. शांतिपूर्ण मतदान कराने में प्रशासन का सहयोग करें. प्रेक्षक को दे सकते है चुनाव संबंधी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने कटिहार जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक की तैनाती कर दी है. एक पुलिस प्रेक्षक एवं दो व्यय प्रेक्षक की भी तैनाती की गयी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सहदेव को कटिहार एवं प्राणपुर का सामान्य प्रेक्षक बनाया गया है. उन्होंने बताया कि जिला अतिथि गृह के कमरा नंबर तीन में कटिहार व प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जरूरत के हिसाब से लोग 9:00 पूर्वाह्न से 11:00 पूर्वाह्न तक मिल सकते है. इनका मोबाइल नंबर 8092771022 है. कदवा एवं बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डी सेंथिल पांडियन को सामान्य प्रेक्षक के रूप में तैनाती की गयी है. अतिथि गृह में कमरा नंबर सात में अपराहन 3:00 बजे से अपराहन 5:00 बजे तक इनसे मिला जा सकता है. इनका मोबाइल नंबर 8092771023 है. मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रविशंकर गुप्ता को सामान्य प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है. जिला अतिथि गृह के कमरा नंबर पांच में इनसे 10:00 बजे पूर्वाहन से दोपहर 12:00 बजे तक मुलाकात हो सकती है. इनका मोबाइल नंबर 8092771024 है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंद्रशेखर को बरारी एवं कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है. जिला अतिथि गृह के कमरा नंबर छह में 9:30 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक उनसे मुलाकात हो सकती है. इनका मोबाइल नंबर 8092771025 है. जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी केआरएम किशोर कुमार को पुलिस प्रेक्षक बनाया गया है. रेलवे अतिथि गृह में इनसे अपराह्न चार से छह बजे तक मुलाकात हो सकती है. इनका मोबाइल नंबर 8092771026 है. आयोग की ओर तमिल सेल्वम एस को कटिहार, कदवा, बलरामपुर व प्राणपुर का व्यय प्रेक्षक बनाया गया है. जिला अतिथि गृह के कमरा संख्या चार में अपराह्न चार से छह बजे व्यय प्रेक्षक से मुलाकात हो सकती है. इनका मोबाइल नंबर 8092769956 है. जबकि मनिहारी, बरारी व कोढ़ा के लिए नेहा ठाकुर को व्यय प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी गया. रेलव अतिथि गृह में अपराह्न चार से छह बजे तक मुलाकात हो सकती है. इनका मोबाइल नंबर 8092769952 है. 21 महिला, सात दिव्यांग व एक मतदान केंद्र भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में इस बार 21 महिला बूथ बनाया गया है. जबकि सात विधानसभा क्षेत्र में सात दिव्यांग बूथ बनाए गए है. एक युवा मतदान केंद्र बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन महिला मतदान केंद्र में सिर्फ महिला कर्मी की तैनाती की गयी है. जबकि हर विधानसभा क्षेत्र बनाये गये एक-एक दिव्यांग मतदान केंद्र में मतदान कर्मी के रूप में दिव्यांग रहेंगे. कटिहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 45 को युवा मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है. आंकड़ों में मतदाताओं व मतदान केंद्र की स्थिति विधानसभा क्षेत्र-पुरुष-महिला-अन्य-कुल मतदाता-बूथ ——————— ——— ——— ——- —– कटिहार -135568-126069-03-261640-339 कदवा- 148887-131667-00-280554-338 बलरामपुर- 184595-163923-00-348518-411 प्राणपुर-165787- 147748-04-313539-379 मनिहारी-157544-139578-13-297135-380 बरारी-147558-131863- 04- 279425-341 कोढ़ा- 153879-144767- 07- 298653-353 —————– ———— —– ————– —- कुल- 1093818-985613-31-2079464-2542 विकास भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे करेगा काम ————————————————————————– आसन्न विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व स्वच्छ कराने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कई तरह की व्यवस्था की है. इस बीच आम लोगों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित की है. जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में अलग-अलग दूरभाष नंबर जारी की गयी है. साथ ही हेल्पलाइन भी जारी की गयी है. विधानसभा वार नियंत्रण कक्ष नंबर ———————— विधानसभा क्षेत्र- दूरभाष नंबर —————- —————— कटिहार – 06452- 295052 कदवा – 06452- 295078 बलरामपुर- 06452- 295118 प्राणपुर- 06452- 295121 मनिहारी- 06452- 295122 बरारी- 06452- 295124 कोढ़ा- 06452- 295159 हेल्पलाइन नंबर- 1950 आंकड़ो में चुनाव की स्थिति ——————- कुल मतदान कर्मी की संख्या- 12710 सहायक व्यय प्रेक्षक- 07 कुल सेक्टर अधिकारी- 272 कुल फ्लाइंग स्क्वायड- 21 एसएसटी की संख्या- 87 पारा मिलिट्री फोर्स- 78 कंपनी चेक पोस्ट- 29 वेब कास्टिंग- 2541 बूथ कुल मतदान केंद्र- 2542 महिला बूथ- 21 दिव्यांग बूथ- 07 युवा बूथ- 01 कुल मतदाता- 2079464 पुरुष मतदाता- 1093818 महिला मतदाता- 985615 अन्य मतदाता- 31

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >