कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:
कटिहार: जिले के आबादपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30.960 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, आबादपुर थानाध्यक्ष को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में शाहपारा सकोलक पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को आते देखा और उनकी गाड़ी रोककर तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस ने 30.960 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्लाम (55 वर्ष), पिता इशहाक, निवासी हाट बंगरौरा तथा मजेस्टर (20 वर्ष), पिता मुसुवा, निवासी नया टोली बासामांव, थाना आबादपुर, जिला कटिहार के रूप में हुई है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबादपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
