गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.127 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति फुटानी चौक मीनापुर की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं. दोनों की तलाशी लेने पर कुल 2.127 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:

कटिहार: एसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों और विक्रेताओं के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बलिया बेलौन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2.127 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.

सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति फुटानी चौक मीनापुर की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं. इस सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलिया बेलौन थाना पुलिस द्वारा फुटानी चौक मीनापुर के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

चेकिंग के दौरान पुलिस बल को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान परमेश्वर कुमार चौधरी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता भिखारी चौधरी, शीषटोला वार्ड नंबर-03, थाना मनिहारी के रूप में हुई. साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक भी पाया गया.

दोनों की तलाशी लेने पर कुल 2.127 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जबकि बालक को निरुद्ध किया गया.

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >