मां गंगा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

गुआगाछी किशनपुर के गंगा नदी की उप धारा के तट पर नवनिर्मित मनोकामना मां गंगा मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

अमदाबाद. गुआगाछी किशनपुर के गंगा नदी की उप धारा के तट पर नवनिर्मित मनोकामना मां गंगा मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा निकालकर गंगा नदी के उपाधारा से कलश में जल भरकर लाल बथानी, किशनपुर, ढनमनिया, गुआगाछी सहित विभिन्न गांव का भ्रमण कराते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित की गयी. मंदिर कमेटी के कैलाश चौधरी, इंद्रदेव मंडल, वेद प्रकाश सिंह, मनीष कुमार, पूर्व मुखिया मुनेंद्र प्रसाद यादव, समाजसेवी अभय कुमार सिंह, अनिल यादव, दिलीप यादव ने संयुक्त रूप बताया कि मनोकामना मां गंगा के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभा यात्रा में 1051 कन्या एवं महिलाओं में भाग लिया. उन्होंने बताया कि जिले का मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत पहला गंगा मंदिर है. मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद 36 घंटे का अखंड एकनाम संकीर्तन व महा विष्णु यज्ञ का आयोजन होना है. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड गंगा नदी के कटाव से काफी प्रभावित है. गंगा नदी से कटाव नहीं हो इसे लेकर किशनपुर पंचायत के ग्रामीणों द्वारा मनोकामना मां गंगा मंदिर का निर्माण किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड एक नाम संकीर्तन व महा विष्णु यज्ञ को लेकर स्थानीय ग्रामीण काफी सक्रिय थे. हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष से किशनपुर गांव भक्तिमय का माहौल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >