कोढ़ा कोलासी बाजार स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर परिसर में 48 घंटे के अखंड हरिराम संकीर्तन का भव्य आयोजन शुरू हो गया. आयोजन की शुरुआत रविवार सुबह भक्ति और उत्साह के माहौल में निकाली गयी कलश यात्रा के साथ हुई. कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं. यह यात्रा पूरे कोलासी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गांव में बह रही कारी कोसी नदी तक पहुंची. जहां विधि-विधान के साथ जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर लौटे. मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अखंड हरिराम संकीर्तन का शुभारंभ किया. श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है. सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार अपने दलबल के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखे. उनकी निगरानी में कलश यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. आयोजकों ने बताया कि 48 घंटे तक लगातार हरिराम संकीर्तन चलता रहेगा. यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया है.
हरिनाम संकीर्तन को निकाली कलश शोभायात्रा
हरिनाम संकीर्तन को निकाली कलश शोभायात्रा
