KATIHAR NEWS : कोलासी में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, बबिता सिंह समेत कई महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी में जदयू की महत्वपूर्ण बैठक स्वर्गीय अमित सिंह के आवास पर हुई.

कोढ़ा, कटिहार से अमीर सोहेल की रिपोर्ट :

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी में जदयू की महत्वपूर्ण बैठक स्वर्गीय अमित सिंह के आवास पर हुई. बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई. बबिता सिंह के नेतृत्व में कई महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी ने उनका स्वागत किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है. कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.इस मौके पर नरेश शर्मा, निरंजन पोद्दार, ज्ञानचंद्र मंडल और बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे. नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >