जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की कटिहार भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के होने वाले किसान सम्मान कार्यक्रम को लेकर एनडीए के तमाम नेता तैयारी में जुट गये हैं. शुक्रवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भागलपुर जाने से पहले कटिहार पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर सर्वप्रथम जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय व नेताओं ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के कटिहार पहुंचने के बाद जिला अतिथि गृह में एनडीए नेताओं के साथ कार्यक्रम को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक की. एनडीए से जुड़े नेता जदयू के प्रखंड, पंचायत, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शामिल रहे. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जहां देश में विकास हो रहा है तो वही हमारा बिहार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है. बिहार में डबल इंजन की सरकार का लाभ पूरे बिहार को मिल रहा है. 24 फरवरी के कार्यक्रम में बिहार विधानसभा चुनाव का हो जायेगा शंखनाद मीडिया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मान की घोषणा प्रधानमंत्री करेंगे. उसी दिन से बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जायेगा. विपक्ष द्वारा दिल्ली के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है. बेवजह ऐसी बातों को तूल दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत तय कार्यक्रम में थे. भेजे गये प्रतिनिधि के रूप में मंत्री ललन सिंह और वह खुद मौजूद थे. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक विजय सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी, जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, चंद्रभूषण ठाकुर, नरेश साह, प्रमोद राय, शमीम इकबाल, राजा राम कुशवाहा, रियाज, शिव प्रकाश गड़ोदिया, नगर अध्यक्ष अमित साह, शंभू सुमन, डॉ सुशील कुमार सुमन, आशा सुमन, अंजू देवी, माला देवी, राजकुमार गुप्ता, विशाल राणा, मनोज ऋषि आदि एनडीए के कई नेता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >