अल्पसंख्यक की हितैषी है जदयू की सरकार

अल्पसंख्यक की हितैषी है जदयू की सरकार

बलिया बेलौन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के उत्थान एवं विकास पर चर्चा करते हुए जदयू नेता सह तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन ने कहा की जदयू की सरकार अल्पसंख्यक की हितैषी है. विशेष कर अल्पसंख्यक महिला, छात्राओं के लिए कई योजना चलायी है. अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं, छात्रा आगे बढ़ रही है. पहले जहां घर से बाहर नहीं निकल रही थी. आज आत्मनिर्भर बन रही है. मधाइपुर मुखिया असरार अहमद ने कहा की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जदयू सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. पंचायती राज में महिलाओं को बराबरी का हक, सरकारी सेवा में 50 प्रतिशत का आरक्षण, आशा, जीविका के माध्यम से महिला आगे बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >