कछुवा में सड़क निर्माण में अनियमितता, काम रोका

कछुवा में सड़क निर्माण में अनियमितता, काम रोका

– पीसीसी सड़क निर्माण करते ही क्रेक हो रही सड़क – 1.22 करोड़ की योजना से हो रहा निर्माण कार्य बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत की छोटी कछुवा वार्ड 11 में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) पिपड़ा बिनदारा एमआर पथ कछुवा बोरोधार एचएल ब्रीज हाफिज की दुकान से छोटी कछुवा बंगाली टोला तक एक करोड़ 22 लाख की प्राक्कलित राशि से 1.600 किमी पीसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है. कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल कटिहार के संवेदक बबलू कुमार कार्य करा रहे हैं. वार्ड सदस्य नईम अख्तर ने बताया कि मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है. जेई व संवेदक की अनुपस्थिति में मुंशी मिस्त्री कार्य कराते हैं. वार्ड सदस्य ने बताया कई दिनों से ग्रामीणों ने संवेदक व जेई को सड़क निर्माण में बोरोधार सड़क के किनारे मजबूती करने व पीसीसी ढलाई में पार्ट कर ढलाई करने को कई बार कहा . लेकिन संवेदक व जेई की मनमानी चरम पार गयी. गांव वासी ने धार की तरफ का सड़क किनारा को मजबूती प्रदान करने व सड़क गुणवत्ता पूर्ण बनाने की अपील करने के बावजूद मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे. समाजसेवी शाहबुदीन ने संवेदक पर जैसे तैसे सड़क कार्य करने का आरोप लगाया. कहा अभी से कई जगहों पर पीसीसी सड़क फटने लगा है. मुखिया मिकाईल ने विभाग व संवेदक पर कार्य में भारी अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया. ग्रामीण अकबल अलि, सोदर आलम, सोकत, नसीम, हाजी अकमल हुसैन, इनाउल हक, जाहिर , बादशाह, महफूज आलम, इलियास, शेर खान, सफीक सहित ग्रामीण बताते हैं गांव की सड़क का निर्माण में ठेकेदार व विभाग के लोग मनमानी कर रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >