कटिहार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संदेश भारती सेवा संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान छीटाबाड़ी कटिहार के प्रांगण में मनाया गया. जिसमें दर्जनों महिलाओं की भागीदारी हुई. कार्यक्रम में संस्था के प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार झा ने महिलाओं को उनकी महत्ता और महिलाओं का समाज के उत्थान, प्रकृति की संरचना में महिलाओं की भूमिका तथा विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी. इस कार्यक्रम में प्रियंका, ललिता, अनीता आदि महिलाओं की उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
