कटिहार प्रदेश कार्यालय जदयू की ओर से बिहार के सभी जिला में वर्चुअल बैठक आहूत हुई. इसी कड़ी में कटिहार दलन स्थित एक मॉल में जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक शनिवार को आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से सभी ने कहा की भारत-पाकिस्तान युद्ध में बिहार के लोगों के साथ जदयू पार्टी भारतीय सैनिक और भारत सरकार के साथ खड़ी है. बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा सभी विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए का जो लक्ष्य है 2025 फिर से नीतीश और 225 सीट जीतने का उसे हर हाल में पूरा करना है. साथ यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों की गई विकास को कार्यों को बूथ स्तर से गांव में चौक चौराहा में, परिवार में, रिश्तेदारों में प्रचार करना और लोगों को जागरूक करना है. वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ललन सराफ, संजय गांधी सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे. जिला से संगठन प्रभारी चंदन पटेल, लाल महतो, मनोज पासवान, मनोज मंडल, महानगर अध्यक्ष अमित साहनी, निरंजन पोद्दार, शम्मी, अमित साशाह, युवा अध्यक्ष आशीष, नंदकिशोर यादव, कुंदन महतो, विजय दास, आशा देवी, सरिता राय, तनवीर, लड्डू सिंह, बलराम पोद्दार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
