ई-शिक्षा कोष में छात्र-छात्राओं के डाटा में सुधार करने का निर्देश

ई-शिक्षा कोष में छात्र-छात्राओं के डाटा में सुधार करने का निर्देश

कटिहार जिला के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के डाटा सुधार करने का निर्देश विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया गया है. दिया गया है. जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत माध्यमिक, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित माध्यमिक, मध्य, प्राथमिक, संस्कृत, मदरसा, अनुदानित व अल्पसंख्यक।विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को लिखे पत्र में लेखा एवं योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमशंकर झा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा में त्रुटि पायी गयी है. मसलन माता-पिता का नाम में त्रुटि, जन्म तिथि में त्रुटि, खाता संख्या में त्रुटि, आधार में त्रुटि एवं अन्य त्रुटि में सुधार करने के लिए विद्यालय प्रधान को निर्देशित किया गया था. पर कटिहार जिला में मात्र 58.48 प्रतिशत छात्रों का डाटा करेक्शन की गयी है, जो अत्यंत खेद का विषय है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का डाटा करेक्शन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करना सुनिश्चित करेंगे. यदि कोई भी छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित रहने पर इसकी संपुर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >