, कोढ़ा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के निर्देशानुसार व बंदोबस्त कार्यालय कटिहार के आदेश पर उत्तरी सिमरिया पंचायत व मधुरा पंचायत में किश्तवार भूमि सर्वे का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया गया है. यह सर्वे पंचायत स्तर पर भू-सर्वे अमीनों की देखरेख में किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों की जांच करना और भविष्य में भूमि विवादों का समाधान सुनिश्चित करना है. उत्तरी सिमरिया पंचायत में सर्वे कार्य की जिम्मेदारी भू-सर्वे अमीन राहुल कुमार को सौंपी गई है. यह सर्वे खेसरा संख्या एक से शुरू किया जायगा. चरणबद्ध तरीके से पंचायत के सभी भूखंडों का सर्वेक्षण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिन भू-स्वामियों ने अब तक अपने कागजात जमा नहीं कराये हैं. वे सर्वेक्षण के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें. भूमि जांच के दौरान भू-स्वामी का मौके पर मौजूद रहना अनिवार्य होगा. ताकि स्वामित्व से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके. अमीन दिगंबर कुमार और सुमंत कुमार भी सर्वेक्षण कार्य में शामिल हैं. उत्तरी सिमरिया पंचायत में अमीन रमेश कुमार, श्रीनाथ यादव, ऋषि कपूर और धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे. विशेष सर्वेक्षण के लिए कानूनगो नियुक्त भूमि सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनगो की नियुक्ति की गयी है. उत्तरी सिमरिया पंचायत में कानूनगो विजय सक्सेना व मधुरा पंचायत में कानूनगो पिंटू कुमार साह विशेष रूप से निगरानी कर रहे हैं. भू-स्वामियों के लिए आवश्यक प्रशासन ने सभी भू-स्वामियों से अनुरोध किया है कि वे अपने जमीन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें और सर्वे स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहें. यह सर्वे भविष्य में भूमि विवादों को सुलझाने और भू-स्वामियों को उनकी जमीन का वैध अधिकार सुनिश्चित करने में मदद करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
