योजनाओं में पारदर्शिता के लिए आरटीआई से मांगी सूचना

योजनाओं में पारदर्शिता के लिए आरटीआई से मांगी सूचना

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के समाजसेवी भानु प्रताप सिंह ने पंचायत में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी सूचना का अधिकार के तहत मांगी है. बीडीओ राजकुमार पंडित और मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रमनी सूरज को आवेदन देकर पंचायत में विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और वित्तीय वितरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों को यह जानने का अवसर देता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं. उनका मानना है कि जब तक आम जनता को विकास कार्यों की पूरी जानकारी नहीं मिलेगी. तब तक योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं किया जा सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >