एएनएम व आशा फैसिलिटेटर को सर्वे ड्यू लिस्ट तैयार करने की दी जानकारी

. प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर प्रांगण में यूनिसेफ के बीएमसी नवीन कुमार गौतम के अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण को लेकर एएनएम व आशा फैसिलिटेटर की बैठक की गयी

अमदाबाद. प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर प्रांगण में यूनिसेफ के बीएमसी नवीन कुमार गौतम के अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण को लेकर एएनएम व आशा फैसिलिटेटर की बैठक की गयी. यूनिसेफ के बीएमसी नवीन कुमार गौतम ने बताया कि नियमित टीकाकरण व सर्वे ड्यू लिस्ट सहित अन्य कार्यों को लेकर बैठक की गयी है. बैठक में नियमित टीकाकरण व सर्वे ड्यू लिस्ट तैयार करने की जानकारी दी गयी. टीकाकरण का सर्वे ड्यू लिस्ट अपडेट करने, क्षेत्र में नया बच्चा एवं नया गर्भवती महिला मिलने पर सर्वे ड्यू लिस्ट में नाम जोड़ने व उसका टीकाकरण करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में एएनएम ब्यूटी कुमारी, एएनएम डेजी कुमारी, स्टाफ नर्स विनोद कुमार, आशा फैसिलिटेटर, रंजो देवी, प्रेमलता कुमारी, कंचन कुमारी, प्रीति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अल्पना कुमारी इत्यादि बैठक में शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >