माई बहन मान योजना पंजीकरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने दी जानकारी

माई बहन मान योजना पंजीकरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने दी जानकारी

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत में आयोजित माई बहन मान योजना पंजीकरण कार्यक्रम में कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने सहभागिता दर्ज करायी. इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना को महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया. पूर्व विधायक पूनम पासवान ने उपस्थित महिलाओं को योजना के लाभ, पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी दी. योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है जो वंचित तबके से आती हैं और जिन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है. पूनम पासवान ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें. ताकि कोई भी पात्र महिला इसका लाभ लेने से वंचित न रह जाय. उन्होंन उपस्थित अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाय. इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही. जिससे कार्यक्रम को खासा उत्साह मिला. महिलाओं ने पूनम पासवान के मार्गदर्शन और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद भी किया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >