बड़ी मात्रा में कैश लाने या ले जाने के लिए पुलिस को करें सूचित

बड़ी मात्रा में कैश लाने या ले जाने के लिए पुलिस को करें सूचित

कुरसेला राशि लूट की घटना पर राेकथाम के लिए पुलिस पदाधिकारियों ने कुरसेला थाना में क्षेत्र में चल रहे विभिन्न बैंकों के सीएसपी संचालकों के साथ बैठक की. सीएसपी संचालक के साथ बैठक कर थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने कहा, बैंकों से अकेले नगदी निकालने का कार्य नहीं करें. नगद या बड़ी मात्रारा में राशि निकालने की जानकारी पुलिस को देने का कार्य करें. पुलिस सुरक्षा में राशि की सीएसपी तक ले जायेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि सीएसपी में सीसीटीवी लगा कर रखें. ताकि असमाजिक तत्वों की गतिविधियों के साथ उनकी पहचान की जा सकें. सर्तकता सुरक्षा से अपराधियों के मंसुबे पर विराम लगाया जा सकता है. राशि निकासी के वक्त संदेहात्मक गतिविधि करने वाले की जानकारी पुलिस को तत्काल देने का काम करें. सुदूर क्षेत्रों में सीएसपी संचालित करने वाले विशेष रूप से सावधानी बरतें. सुरक्षा पर सीएसपी संचालकों का विचार लिया गया. पुलिस ने सीएसपी संचालकों की राशि सुरक्षा के लिए बैठक कर निर्देशित करना सराहनीय कदम माना जा रहा है. बताया गया कि निर्देशों के अनुपालन से सीएसपी संचालकों से राशि लूट घटना पर अंकुश लग सकेगा. गौरतलब है कि पूर्व में क्षेत्र में सीएसपी संचालकों से राशि लूट की घटना घटित हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >