सामूहिक विवाह व भक्ति जागरण मंच का किया उद्घाटन

सामूहिक विवाह व भक्ति जागरण मंच का किया उद्घाटन

आजमनगर आजमनगर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह और भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि प्राणपुर की भाजपा विधायक निशा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. विधायक निशा सिंह ने वीएचपी व बजरंग दल के प्रयास की सराहना की. कहा, इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है. इस तरह के आयोजन जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनता है. बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. अंत में विधायक ने सभी नवदंपतियों उपहार स्वरूप चांदी की पायल सहित अन्य समान भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >