डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत बिजैली गांव मे पहल किरण जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से बुधवार को महिला संवाद आयोजित की गयी. इस महिला संवाद कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, टीम लीडर अमृता प्रीतम, ग्राम संगठन जीविका मित्र लखकी कुमारी, अमर यादव, युवराज मंडल, रेणु देवी, पुष्पा देवी आदि ने महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही महिलाओ से सुझाव लिए गए. कौन सी योजना शुरू किया जाय. जिससे लोगों को लाभ मिले. महिलाओं ने वार्ड नंबर 12 बिजैली गांव में पुस्तकालय की मांग एवं सार्वजनिक छठ का घाट निर्माण करने की जरूरत पर बल दिया. जीविका दीदी द्वारा कई मांग किया गया. साथ ही जानकारी दी गयी कि 12 नंबर वार्ड में दीदी द्वारा बैंक का लोन दो प्रतिशत की ब्याज साहित 30 विभिन्न मांगो किया गया है. इस मौके पर नूतन कुमारी कुमारी, निरी, जूली देवी, मालो देवी सहिय कई महिलाएं मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
