आइजी ने फलका थाना के एएसआई व चौकीदार को कार्य में लापरवाही पर किया निलंबित

आइजी ने फलका थाना के एएसआई व चौकीदार को कार्य में लापरवाही पर किया निलंबित

– फलका थाना कस्टोडियल डेथ: एक्शन मूड में दिखे आईजी, पीड़ित परिजनों से मिले, न्याय का दिलाया भरोसा – थानाध्यक्ष व केस के अनुसंधानकर्ता को पहले ही किया जा चुका है निलंबित फलका फलका थाना में पुलिस हिरासत में संदिग्ध स्थिति में राकेश कुमार यादव की मौत व उसके बाद भड़की हिंसा के मामले में आइजी ने कड़ी कार्रवाई की है. पूर्णिया रेंज के आईजी डॉ विवेकानंद ने शुक्रवार को फलका थाना पहुंचकर पूरे मामले की गहन समीक्षा की. आईजी ने करीब दो घंटे तक मामले के हर पहलू की जांच की. इस दौरान पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती है. इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से सअनि चुनचुन देवी (ओडी पदाधिकारी) और चौकीदार चंदन कुमार को निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक थानाध्यक्ष सहित कुल चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है. आईजी की सख्त चेतावनी थाना पहुंचने पर आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. उपद्रवियों पर भी होगी कार्रवाई आईजी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना के बाद क्षेत्र में उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति और फलका की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी. इस मामले में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और अब तक तीन कांडों में 11 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है. क्या था मामला गौरतलब है कि बाइक लूट कांड के संदेह में पुलिस ने राकेश कुमार यादव को हिरासत में लिया था. हिरासत के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ और हंगामा किया था. घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है. आईजी के साथ कटिहार एसपी शिखर चौधरी, एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और नव पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >