उचला गुरुद्वारा परिसर में इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

उचला गुरुद्वारा परिसर में इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

बरारी प्रखंड के दक्षिणी भंडारतल पंचायत के श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा उचला में सरदार गुरेन्द्रपाल सिंह शम्मी की ओर से गुरुवार को रोजेदार को इफ्तार पार्टी दिया गया. गुरेन्द्रपाल ने बताया कि विगत पच्चीस वर्षों से रमजान के पाक महीना में रोजेदारों को एक जगह गुरूद्वारा में इक्ठा कर इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया जाता रहा है. यह इफ्तार पार्टी क्षेत्र में आपसी भाईचारा को बनाए रखने में काफी कारगर हैं. इसी प्रकार दशहरा में भी नवरात्र पर आयोजन किया जाता है. काफी संख्या में रोजेदार इफ्तार पार्टी में शरीक हो नमाज अदा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >