आजमनगर थाना में इफ्तार पार्टी का आयोजन

आजमनगर थाना में इफ्तार पार्टी का आयोजन

आजमनगर थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में देखने को मिला. थाना अध्यक्ष ने कहा कि इफ्तार का आयोजन आपसी एकता और सौहार्द्र को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया. साथ ही स्थानीय जन-प्रतिनिधि समाजसेवी एवं व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. कई वर्षों से लगातार दोनों समुदाय के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम के दौरान बारसोई डीएसपी अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मुकेश, अंचल अधिकारी रिजवान आलम सहित सेंकड़ों जनप्रतिनिधि एवं रोजेदार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >